Home

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • एमजेआरपी स्कूल के बच्चों को एसपी ने सिखाया यातायात नियमों का पाठ

    एमजेआरपी स्कूल के बच्चों को एसपी ने सिखाया यातायात नियमों का पाठ

    गाजीपुर। गुरुवार को एसपी ओमवीर सिंह ने एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से यातायात नियमों का पालन खुद करने व उनके माता पिता को इन नियमों का पालन करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा यातायात नियमों से संबंधित कुछ सवाल एसपी से किया गया। बच्चों का सवाल सुनकर एसपी ने जवाब दिया। इस दौरान विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों को वहां उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया गया तथा उसके प्रति जागरूक किया गया। एसपी ने बच्चों से साइबर अपराध तथा उससे बचने के उपायों एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने के लिए जागरूक किया। इस यातायात जागरूकता अभियान के दौरान स्कूल में क्षेत्राधिकारी यातायात गौरव कुमार, यातायात प्रभारी ब्रिज मोहन अपने पुलिसकर्मियों संग मौजूद रहे। इस दौरान शहर के विभिन्न चौराहे पर चेकिंग की गई जिसमें 247 चालान व 11500 शमन शुल्क किया गया।

  • मुख्तार अंसारी की पत्नी खिलाफ नोटिस चस्पा

    मुख्तार अंसारी की पत्नी खिलाफ नोटिस चस्पा

    गाजीपुर। नंदगंज पुलिस ने बुधवार को नगर कोतवाली के सैय्यदबाड़ा में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी को बयान के लिए 91 सीआरपीसी एवं 41 ए सीआरपीसी की नोटिस चस्पा की गई। साथ ही टीम ने बताया कि आफ्सा द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।नंदगंज थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि आफ्सा अंसारी द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में बयान के लिए सैय्यदबाड़ा स्थित आवास पर नोटिस चस्पा की गई है। इस संबंध में उच्च न्यायालय को अवगत कराते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • बिना अनुमति आरक्षण सूचना वायरल करने पर कम्प्यूटर आपरेटर पर गिरी गाज

    बिना अनुमति आरक्षण सूचना वायरल करने पर कम्प्यूटर आपरेटर पर गिरी गाज

    गाजीपुर। वर्तमान समय में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया चल रही है। जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद के स्तर से आरक्षण नियमावली एवं नगर पालिका अधिनियम के प्राविधानों के आधार पर कक्षो का आरक्षण कर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के कार्यालय को प्रेषित किया गया था। किन्तु कक्षो के आरक्षण सम्बन्धी सूचना प्रकाशन हेतु शासन से अनुमति के पूर्व ही नगर पालिका परिषद गाजीपुर के कक्षो का आरक्षण सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। तत्पश्चात जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त कक्षो के आरक्षण बिना उच्च स्तर के अनुमति के सोशल मीडिया में वायरल होने की जॉच की गयी। जिसमे नगर पालिका के सेवा प्रदाता कम्प्युटर आपरेटर अनिकेत पटेल द्वारा बिना उच्च स्तर के अनुमति के पालिका के अन्य कर्मचारियों को प्रेषित किया जाना पाया गया जो कि वायरल होने का प्रथम दृष्टया कारण था। फलस्वरूप अनिकेट पटेल को नगर पालिका परिषद गाजीपुर के सेवाप्रदाता कम्प्युटर आपरेटर कार्य से हटा दिया गया हैं। पालिका के अन्य समस्त कर्मचारियो को सख्त चेतावनी दी गयी है कि भविष्य मे विभाग से सम्बन्धित नियमानुसार गोपनीय रखने वाले प्रकरणो को बिना सक्षम स्तर की अनुमति के यदि गोपनीयता भंग की जाती है तो उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

  • छुट्टा पशु मिले तो रुकेगा वेतन और होगी कार्यवाही:डीएम

    छुट्टा पशु मिले तो रुकेगा वेतन और होगी कार्यवाही:डीएम


    गाजीपुर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन तथा संचालन प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में राइफल क्लब में हुआ। बैठक में पशुओ के लिए माह सितम्बर एंव माह अक्टूबर 2022 के भरण पोषण एवं सहभागिता योजना में अनुमोदन हेतु सहमति चाही गयी, परन्तु जिलाधिकारी द्वारा जॉचोरान्त ही अनुमोदन/सहमति का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा सौभाग्य योजना अन्तर्गत उपस्थित पशु चिकित्सकों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं की जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि इस योजना में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चो के परिवारो में दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाये। उन्होने नगर एवं हाई-वे पर घूम रहे छुट्टा पशुओ की शिकायत पर फटकार लगाते हुए सम्बन्धित अधिकारी/अधिशासी अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि यदि किसी के क्षेत्र मे छुट्टा पशु विचरण करते पाये गये तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी एवं सम्बन्धित का वेतन रोका जायेगा। उन्होने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए। यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तय है। उन्होने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालको मे दिये जाने वाले भुगतान समय से किया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने निमार्णाधीन वृहद गोवंश आश्रय स्थल पीपनार, कान्हा गोशाला जमानिया व सादात, निराश्रित गोवंशो के ठण्ड से बचाव, गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण, क्रिटिकल गैप्स योजना एवं अन्य बिन्दुओ पर पर चर्चा की गयी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत, एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • एसपी ने बच्चों को किया जागरूक, कहा……

    एसपी ने बच्चों को किया जागरूक, कहा……

    गाजीपुर। बुधवार को नवागत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुजुर्गा रोड स्थित एक स्कूल में यातायात नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों द्वारा यातायात नियमों से संबंधित कुछ सवाल पुलिस अधीक्षक से किया गया, जिसका जवाब बहुत ही सरलता के साथ ओमवीर सिंह द्वारा दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों को वहां उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया गया तथा उसके प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध तथा उससे बचने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए जिससे हम साइबर अपराध का शिकार न हो सके।

  • किसान का बेटा बना प्रदेश महासचिव

    किसान का बेटा बना प्रदेश महासचिव

    किसान का बेटा अंशु बना प्रदेश महासचिव

    गाजीपुर। कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ता मनिहारी ब्लाक के करसाही गांव निवासी दिवांशु पाण्डेय उर्फ अंशु पर शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए पदोन्नति कर युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया है। गाजीपुर में युवा कांग्रेस के बैनर तले किए गए संघर्षों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे ने अंशु पर भरोसा जताया और उनको दी गई नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने की ओर नई दिशा दिखाई। पदोन्नति होने के बाद अंशु ने कहा हमारे राष्ट्रीय पटल पर जहां एक मजदूर के बेटे के रूप में मलिकार्जुन खरगे द्वारा नेतृत्व दिया जा रहा है वही प्रदेश स्तर पर मुझ जैसे किसान के बेटे को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व के साथ विशेष धन्यवाद प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय को देता हूं। जिन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया है।

  • महायोजना को लेकर आए आपत्तियों पर डीएम ने की सुनवाई

    महायोजना को लेकर आए आपत्तियों पर डीएम ने की सुनवाई

    गाजीपुर। महायोजना-2031 (प्रारूप) पर जन सामान्य से प्राप्त 236 आपत्तियों की सुनवाई शासन द्वारा गठित समिति जिलाधिकारी/अध्यक्ष नियंत्रण प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र गाजीपुर की अध्यक्षता में 14 एवं 15 नवंबर को की गयी। जिसमें 182 लोग समिति के समक्ष उपस्थित हुऐ तथा अपनी-अपनी आपत्ति/सुझाव दर्ज कराया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा जन सामान्य से प्राप्त आपत्ति/सुझाव पर समिति के सदस्यों से शासन द्वारा समय-समय पर नर्गत शासनादेश एवं निर्धारित निर्देशों के सापेक्ष आपत्ति/सुझाव का निस्तारण समयानुसार करने हेतु निर्देश दिया गया।

  • कुष्ठ उन्मूलन को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

    कुष्ठ उन्मूलन को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

    कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हुआ कार्यशाला का आयोजन

    गाजीपुर। कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कुष्ठ रोग को दूर करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाते हैं । इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही एनएमए और एनएमएस शामिल रहे।

    जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ एसडी वर्मा ने बताया कि कुष्ठ रोगी के खोजे जाने और कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी के साथ ही इसका कैसे निवारण हो इसको लेकर विभाग हमेशा सचेत रहता है। समय-समय पर कार्यक्रम भी चलाता है इसी क्रम में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।। जिसमें जनपद के समस्त ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

    उन्होंने बताया कि लेप्रोसी के मरीज़ों को अक्सर छुआछूत, कोढ़ और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है। जागरुकता के अभाव की वजह से लोगों को लगता है कि यह छूने से फैलता है। जबकि ये बिल्कुल ग़लत है, संक्रामक बीमारी होने के बावजूद यह छूने या हाथ मिलाने, साथ में उठने-बैठने या कुछ समय के लिए साथ रहने से नहीं फैलती। हालांकि, यह संभव है कि लेप्रोसी पीड़ित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक रहने से परिवार के सदस्य इसकी चपेट में आ सकते हैं। लेकिन, नियमित रूप से इसका चेकअप और बचाव करने से इससे बचा जा सकता है।

    लेप्रोसी या कुष्ठ रोग एक जीर्ण संक्रमण है, जिसका असर व्यक्ति की त्वचा, आंखों, श्वसन तंत्र एवं परिधीय तंत्रिकाओं पर पड़ता है। यह मायकोबैक्टीरियम लैप्री नामक जीवाणु के कारण होता है। हालांकि यह बीमारी बहुत ज्यादा संक्रामक नहीं है, लेकिन मरीज के साथ लगातार संपर्क में रहने से संक्रमण हो सकता है।

    लेप्रोसी पीड़ित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर उसके श्वसन तंत्र से निकलने वाले पानी की बूंदों में लेप्रे बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया हवा के साथ मिलकर दूसरे व्यक्ति के शरीर में पहुंच जाते हैं। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में पहुंच कर इन बैक्टीरिया को पनपने में करीब 4-5 साल लग जाते हैं। कई मामलों में बैक्टीरिया को पनपने (इन्क्यूबेशन) में 20 साल तक लग जाते हैं। प्राइमरी स्टेज पर लेप्रोसी के लक्षणों की अनदेखी करने से व्यक्ति अपंगता का शिकार हो सकता हैं। यह संक्रामक है, पर यह लोगों को छूने, साथ खाना खाने या रहने से नहीं फैलता है। लंबे समय तक संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से इससे संक्रमण हो सकता है, पर मरीज़ को यदि नियमित रूप से दवा दी जाए, तो इसकी आशंका भी नहीं रहती है।

    लेप्रोसी के प्राइमरी स्टेज को ट्यूबरक्यूलोइड कहा जाता है। इसमें लेप्रे बैक्टीरिया शरीर के हाथ, पैर, मुंह जैसे एक्पोज या खुले अंगों और उनकी पेरीफेरल नर्व्स या गौण तंत्रिकाओं को ज़्यादा प्रभावित करता है। इसमें ब्लड या ऑक्सीजन की सप्लाई कम होने से प्रभावित अंग सुन्न होने लगते हैं। शरीर की त्वचा पर पैच पड़ने लगते हैं या त्वचा का रंग हल्का पड़ने लगता है और वह जगह सुन्न होने लगती है। वहां का सेंसेशन ख़त्म हो जाता है। समुचित इलाज न कराने से पैच दूसरे अंगों पर भी होने लगते हैं। पैच वाली स्किन ड्राइ और हार्ड होने लगती है। किसी भी प्रकार की चोट लगने या दूसरे इन्फेक्शन होने पर उनमें अल्सर हो सकता है।

    आज के इस कार्यशाला में एसीएमओ डॉ जे एन सिंह,डॉ मनोज सिंह के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • कबूतर उड़ाकर डीएम ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ

    कबूतर उड़ाकर डीएम ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ


    गाजीपुर। 69वी जनपदीय बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह-2022 का शुभारम्भ पी जी कालेज मैदान में मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम  15 व 16 नवम्बर तक आयोजित होगा।
    कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। तत्पश्चात स्कूली बच्चो द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागतगीत के माघ्यम से स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम मे  शान्ति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम के शुभारम्भ की घोषणा के उपरान्त खेल भावना के प्रति सच्ची निष्ठा एवं अनुशासन हेतु शपथ दिलाई एवं झण्डारोहण किया। तत्पश्चात उन्होने स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा निकाली गयी मार्च पास की सलामी ली। जनपदीय बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह 16 विकास खण्डो के परिषदीय विद्यालयो के छात्र-छात्राओ में प्रतिभाग कर अपने हुनर की पहचान करायी जो सराहनीय रहा।
    जिलाधिकारी ने जनपदीय बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में आयोजित कार्यक्रम देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने सम्बोधन मे कहा कि स्कूली वर्ष मे केवल शिक्षा ही नही बल्कि शिक्षा के साथ बहुआयामी विकास के लिए खेल और कला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेल से केवल स्वस्थ शरीर ही नही बल्कि सेहत के साथ आपके चरित्र का भी निर्माण होता है। खेल हमे अनुशासित रहना सिखाती है, क्योकि खेल को खेलने एवं खेल में बने रहने के लिए अनुशासन की बहुत ही आवश्यकता होती है। अनुशासन ही है, जो अपने जीवन में ढाल लेता है वो आगे चलकर जीवन के संघर्ष मे महेशा विजयी होता है। उन्होने बच्चो का उत्साहवर्घन करते हुए कहा कि आज जिस स्प्रिट से इस कार्यक्रम के शुभारम्भ में अपने-अपने कला/प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वो प्रशंसनीय है और आगे चलकर सिर्फ मण्डल ही नही बल्कि पूरे प्रदेश मे सबसे अधिक अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहे, यही कामना है। समारोह के अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।  

Uttar Pradesh Fast News