प्रमोद वर्मा ने योग कर लोगों को किया जागरूक

गाज़ीपुर (जखनियां)। आज विश्व योग दिवस पर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने योग कर लोगो को इसके प्रति जागरूक करने की प्रेरणा दिया। समस्त क्षेत्रवासियों को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी। प्रमोद वर्मा ने कहा आज भावात्मक योग का दिन है, जो दूरियां खत्म करे, वही योग है। योग से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है, हर दिन प्राणायाम कीजिए। दुनियाभर में योग का उत्साह बढ़ रहा है। योग का अर्थ समर्पण, सफलता है। हर परिस्थिति में समान रहने का नाम योग है। योग किसी से भेदभाव नहीं करता। योग कोई भी कर सकता है। योग से शांति और सहनशक्ति मिलती है, कर्म की कुशलता ही योग है।व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है, जिसे हमेशा संजोकर रखना बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर से ही व्यक्ति को हर कार्य करने में मन लगता है। योगा एक ऐसी कला है, जिससे व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ रख सकता है। यहां तक कि योगा से व्यक्ति कई प्रकार के शारीरिक बीमारियों से उभर सकता है।योग कला हमारे प्राचीन संस्कृति की देन है, हमारे पूर्वज योगा किया करते थे। यही कारण है कि वे स्वस्थ रहा करते थे। भारत के प्रधानमंत्री ने योगा के महत्व को समझा और पूरे विश्व को इसका लाभ लेने का सुझाव दिया। उन्ही के प्रयासों से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के रूप में मनाना शुरू किया गया। उन्होंने अंत मे कहा “नासै रोग हरे सब पीरा”….. हर मर्ज और दर्द की दवा है योग जो आपके जीवन को प्रसन्नचित रखता है। नियमित योग करें।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.