-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
छठ महापर्व से पहले एक्शन मोड में DM अनुपम शुक्ला!घाटों का किया निरीक्षण, नाव-गोताखोर से लेकर बैरिकेडिंग तक के इंतजाम दुरुस्त करने के सख्त निर्देश!




छठ महापर्व से पहले एक्शन मोड में DM अनुपम शुक्ला!घाटों का किया निरीक्षण, नाव-गोताखोर से लेकर बैरिकेडिंग तक के इंतजाम दुरुस्त करने के सख्त निर्देश!
छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, नाव एवं गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
गाजीपुर। आगामी छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ददरी घाट पहुंचकर घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व से पूर्व सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से पूर्ण करा ली जाएं, ताकि व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोताखोर निर्धारित ड्रेस में मुस्तैद रहें, जिससे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुविधा एवं निजता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घाट पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घाटों की नियमित साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समय से सभी तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा नवापुरा घाट, सिकंदरपुर घाट एवं नेपाली बाबा घाट का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रत्येक घाट पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। -
भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक एवं अभिनंदन बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और विजय का लिया संकल्प

भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक एवं अभिनंदन बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और विजय का लिया संकल्प
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक एवं अभिनंदन बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन स्थित सभागार में जिलाध्यक्ष माया सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की काशी क्षेत्र अध्यक्ष सुनीता सिंह एवं जिलाध्यक्ष माया सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर आत्मीय अभिनंदन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि संगठन में नवीन दायित्व प्राप्त करने वाली सभी मातृशक्ति के लिए यह गौरव और सौभाग्य का विषय है कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा इसी जनपद से हैं। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा संगठनात्मक सक्रियता का नया इतिहास रचेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला मोर्चा की समर्पित कार्यशक्ति के बल पर जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा विजय का परचम लहराएगी।
जिलाध्यक्ष माया सिंह ने जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों से नवनियुक्त पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया कि गाजीपुर जनपद में सात विधानसभा क्षेत्र, 3335 बूथ तथा 604 संगठनात्मक शक्ति केंद्रों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के मूल मंत्र को आत्मसात कर संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों का संचालन करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और अनुशासित कार्यशैली ही संगठन की शक्ति एवं कार्यकर्ताओं की पहचान को और अधिक सुदृढ़ बनाती है।
बैठक को निवर्तमान जिलाध्यक्ष साधना राय, किरन सिंह, विभा पाल, सुमन बिंद एवं सुशीला सोनकर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्रमवार अपना परिचय देते हुए संगठन के विचारों, नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक के अंत में नवनियुक्त महामंत्री एवं मरदह ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने किया।
इस अवसर पर गोदावरी राजभर, रंजू विश्वकर्मा, डॉ. सरिता कुशवाहा, रम्भा राय, अंजलि सोनकर, रोली शर्मा, मधुबाला राय, सोनी प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी सीमा शर्मा सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। -
वृद्ध गृह आश्रम में स्व. रामू बदन सिंह की तेरहवीं पर हुआ विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

वृद्ध गृह आश्रम में स्व. रामू बदन सिंह की तेरहवीं पर हुआ विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
गाजीपुर, 10 नवंबर। जनपद के ग्राम बबेड़ी, पोस्ट सोहिलापुर स्थित वृद्ध गृह आश्रम में स्वर्गीय रामू बदन सिंह की तेरहवीं के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी संस्था गीता ग्रामोद्योग विकास संस्थान (रजि.), गाजीपुर की ओर से किया गया। जानकारी के अनुसार, आश्रम में निवास कर रहे रामू बदन सिंह का 28 अक्टूबर 2026 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात संस्था की ओर से वृद्ध गृह आश्रम में ही वैदिक रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। इसके बाद 9 नवंबर को उनकी तेरहवीं के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, श्रद्धालुओं, शुभचिंतकों एवं संत-महात्माओं ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और महाप्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन के माध्यम से गीता ग्रामोद्योग विकास संस्थान ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। वृद्ध गृह आश्रम में रहने वाले निराश्रित एवं असहाय बुजुर्गों की सेवा और सम्मान के प्रति संस्था की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है।
-
दीपावली पर बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान! ADM सुनील त्रिवेदी ने 50 वृद्धजनों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां, फल-मिठाई और कंबल देकर जताया अपनत्व




गाजीपुर। दीपावली के पावन अवसर पर खुशियों की रोशनी उन लोगों तक पहुंचाने की पहल की गई, जिन्हें अपनों के साथ और स्नेह की सबसे अधिक जरूरत है। इसी क्रम में लंगड़पुर स्थित वृद्धाश्रम में अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) सुनील त्रिवेदी ने 50 महिला एवं पुरुष वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई और कंबल वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन तथा आश्रम में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं और परेशानियों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने बुजुर्गों को भरोसा दिलाते हुए उनका ढाढ़स बढ़ाया और सभी के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सुनील त्रिवेदी ने कहा, “दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का भी अवसर है। बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, देखभाल और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि कोई भी बुजुर्ग खुद को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे।”
कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी और अपनत्व का भाव देखने को मिला।
-
नगर के 84 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, कई वार्डों की बदलेगी तस्वीर!

गाजीपुर नगर के 84 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, कई वार्डों की बदलेगी तस्वीर! जलनिकासी और सड़क की समस्या से मिलेगी राहत
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की ओर से नगर के विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की पहल पर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कुल 84 निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। इनमें नाली और सीसी सड़क निर्माण के कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से नगर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को जलनिकासी और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। नालियों के निर्माण से जलभराव की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी, वहीं सीसी सड़क बनने से लोगों का आवागमन आसान होगा। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक वार्ड की जरूरतों और नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नगरवासियों को बेहतर सड़क, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। 84 निर्माण कार्यों की स्वीकृति को नगर के आधारभूत ढांचे के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। -
रवि पाण्डेय के प्रयासों से दो 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्वीकृत, एक स्थापित

महेशपुर द्वितीय में बिजली व्यवस्था सुधारने की मुहिम रंग लाई, रवि पाण्डेय के प्रयासों से दो 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्वीकृत, एक स्थापित; दूसरा दिवाली बाद लगेगा

महेशपुर द्वितीय। गांव में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। पूर्व ग्राम प्रधान मीना पाण्डेय के पुत्र एवं समाजसेवी रवि पाण्डेय के प्रयासों से गांव के लिए दो 63 केवीए के ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराए गए हैं। इनमें से एक ट्रांसफार्मर स्थापित हो चुका है, जबकि दूसरा दिवाली के बाद महेशपुर द्वितीय स्थित स्कूल के पास लगाया जाएगा। गांव में बिजली व्यवस्था का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है। एक समय ऐसा था जब ग्रामीणों को घरजूरी ट्यूबवेल से बिजली की व्यवस्था करनी पड़ती थी। वर्ष 2005 में मीना पाण्डेय के ग्राम प्रधान बनने के बाद राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत गांव में बिजली के खंभे लगवाए गए और मोहल्लों में 10 क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित कराए गए। इसके बाद भी बिजली की बढ़ती जरूरत और लो-वोल्टेज की समस्या को देखते हुए 25 क्षमता का ट्रांसफार्मर बदलवाया गया। समय के साथ बिजली की मांग बढ़ने और लो-वोल्टेज की समस्या बने रहने के कारण रवि पाण्डेय ने एक बार फिर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। लगातार प्रयासों के बाद गांव के लिए दो 63 केवीए के ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुए। इनमें से एक लग चुका है और दूसरा दिवाली के बाद महेशपुर द्वितीय स्कूल के पास स्थापित किया जाएगा। दूसरे ट्रांसफार्मर के स्थापित होने के बाद गांव की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूती मिलने तथा ग्रामीणों को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस पहल की ग्रामवासियों ने सराहना की। वहीं, समाजसेवी रवि पाण्डेय ने इस प्रयास का श्रेय किसी एक व्यक्ति को न देकर समस्त ग्रामवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए सभी का सहयोग और सामूहिक प्रयास महत्वपूर्ण है। इस पहल में सहयोग और समर्थन देने वालों में शिव शंकर यादव, रितेश यादव, मुनीम यादव, राम प्रकाश यादव, गुलाब यादव, विकास यादव, गुड्डू यादव और प्रिंस पाण्डेय सहित समस्त ग्रामवासी शामिल हैं।
-
युवा उत्सव में प्रज्ञा रेंजर्स का जलवा, चार प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

युवा उत्सव में पीजी कॉलेज की प्रज्ञा रेंजर्स का जलवा, चार प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार; 13 हजार रुपये की धनराशि पर जमाया कब्जा
गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर की प्रज्ञा रेंजर्स छात्राओं ने जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विगत 3 नवंबर 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कल्याण विभाग गाजीपुर द्वारा किया गया, जिसके संयोजक श्री दिलीप कुमार रहे। महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर्स टीम ने डॉ. शिवकुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। जनपद स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में टीम ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त पेंटिंग प्रतियोगिता में पायल कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस वर्ष युवा उत्सव की थीम ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ रखी गई थी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर 3,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2,000 रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित थी। प्रज्ञा रेंजर्स की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 13,000 रुपये की पुरस्कार राशि जीतकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम अब आगामी मंडल स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से श्वेता कुमारी, मुस्कान, खुशबू चौहान, खुशी श्रीवास्तव, निशा बारी सहित अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन सुभाष प्रसाद एवं राकेश कुमार ने किया।

-
शाह फैज स्कूल के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 19 पदकों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाई जगह

किक बॉक्सिंग में शाह फैज पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 19 पदकों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाई जगह
गाजीपुर। वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के डॉ. विभूति सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग फेडरेशन कप में शाह फैज पब्लिक स्कूल, गाजीपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिचय देते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। इसमें 5 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 9 खिलाड़ियों का चयन आगामी ऑल इंडिया इंटर स्कूल नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जिसका आयोजन पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रस्तावित है। चयनित खिलाड़ियों में अंशुमान, दीक्षा, अनुशा, अनन्या, आरुषि, साक्षी, अर्पिता और शिवांश शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रधानाचार्य इकरामुल हक एवं उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी ने भी खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की समन्वयक अंजली श्रीवास्तव तथा टीम के कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कोच के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार माना गया। विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद गाजीपुर का गौरव बढ़ाएंगे।

-
प्रयागराज में भाजपा की संकल्प पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार; भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

प्रयागराज में भाजपा की संकल्प पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार; भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प
गाजीपुर। भाजपा काशी क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ संकल्प पदयात्रा’ में प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा में गाजीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में हजारों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विपक्षी राजनीतिक दलों के खिलाफ भ्रष्टाचार और अराजकता के मुद्दे पर संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पदयात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राजनीतिक अराजकता के विरोध में संगठन की एकजुटता का संदेश दिया गया। पदयात्रा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्र उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छे लाल गुप्ता, संकठा प्रसाद मिश्र, रमेश सिंह पप्पू, जितेन्द्र नाथ पांडेय, किरण सिंह, सुमन बिंद, शकुंतला जायसवाल, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, राजेश सोनकर, मनोज यादव, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश राजभर, अविनाश सिंह, विश्व प्रकाश अकेला, हीरा कुशवाहा, अशोक गोंड, अमित सिद्धार्थ, वीरेंद्र चौहान, माया सिंह और अजीत सिंह सहित हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गाजीपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता को प्रदर्शित किया। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा भ्रष्टाचार एवं अराजकता के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। -
एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से 20 मरीजों को मिली करीब लाखों की संजीवनी

मुख्यमंत्री योगी ने गाजीपुर के 20 पीड़ित परिवारों को दी बड़ी राहत, इलाज के लिए करीब 30 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर
एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयासों से जरूरतमंद मरीजों को मिली मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद, परिजनों ने जताया आभारगाजीपुर। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के विशेष प्रयासों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आग्रह के बाद गाजीपुर के 20 पीड़ित परिवारों को इलाज के लिए करीब 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इस सहायता से आर्थिक तंगी के कारण इलाज में परेशानियों का सामना कर रहे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। बताया गया कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने प्रमुख सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि संबंधित मरीजों को गंभीर बीमारी के उपचार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। उनके इस प्रयास के बाद मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ितों के इलाज के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। लाभार्थियों में गाजीपुर के विभिन्न तहसीलों के साथ गैर जनपद के जरूरतमंद लोग भी शामिल हैं। आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में सोनम सैदपुर को 50 हजार, विनोद यादव सदर को एक लाख, अनिल कासिमाबाद को 2.50 लाख, राजू सैदपुर को पांच लाख, श्रीराम जखनिया को 2.50 लाख, लालपरी जमानिया को 50 हजार, उर्मिला जखनिया को 2.50 लाख, पूनम देवी सदर को 2.50 लाख, सुभाष जखनिया को 2 लाख 26 हजार 250 रुपये, ओमजी सेवराई को 50 हजार, शुभम राय मोहम्मदाबाद को 50 हजार, सुशीला सदर को एक लाख, नेहा जमानिया को 40 हजार, रीता देवी जखनिया को 2.50 लाख, राम बहादुर सदर को 2.50 लाख, अमन जमानिया को 50 हजार, योगेश सदर को एक लाख, राम इकबाल जमानिया को दो लाख, किरण देवी को 50 हजार तथा पप्पू सैदपुर को दो लाख रुपये की सहायता मिली है। इसके अतिरिक्त किशन सैदपुर, किरण देवकली और अजय जखनिया सहित अन्य जरूरतमंदों को भी आर्थिक मदद प्राप्त हुई है।इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के इलाज में आर्थिक कठिनाई बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने सभी पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों के परिजनों ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रति आभार जताते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया।





