दीपावली पर बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान! ADM सुनील त्रिवेदी ने 50 वृद्धजनों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां, फल-मिठाई और कंबल देकर जताया अपनत्व

गाजीपुर। दीपावली के पावन अवसर पर खुशियों की रोशनी उन लोगों तक पहुंचाने की पहल की गई, जिन्हें अपनों के साथ और स्नेह की सबसे अधिक जरूरत है। इसी क्रम में लंगड़पुर स्थित वृद्धाश्रम में अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) सुनील त्रिवेदी ने 50 महिला एवं पुरुष वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई और कंबल वितरित किए।

इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन तथा आश्रम में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं और परेशानियों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने बुजुर्गों को भरोसा दिलाते हुए उनका ढाढ़स बढ़ाया और सभी के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सुनील त्रिवेदी ने कहा, “दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का भी अवसर है। बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, देखभाल और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि कोई भी बुजुर्ग खुद को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे।”

कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी और अपनत्व का भाव देखने को मिला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.