नगर के 84 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, कई वार्डों की बदलेगी तस्वीर!

गाजीपुर नगर के 84 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, कई वार्डों की बदलेगी तस्वीर! जलनिकासी और सड़क की समस्या से मिलेगी राहत
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की ओर से नगर के विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की पहल पर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कुल 84 निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। इनमें नाली और सीसी सड़क निर्माण के कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से नगर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को जलनिकासी और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। नालियों के निर्माण से जलभराव की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी, वहीं सीसी सड़क बनने से लोगों का आवागमन आसान होगा। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक वार्ड की जरूरतों और नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नगरवासियों को बेहतर सड़क, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। 84 निर्माण कार्यों की स्वीकृति को नगर के आधारभूत ढांचे के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.