वृद्ध गृह आश्रम में स्व. रामू बदन सिंह की तेरहवीं पर हुआ विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

वृद्ध गृह आश्रम में स्व. रामू बदन सिंह की तेरहवीं पर हुआ विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गाजीपुर, 10 नवंबर। जनपद के ग्राम बबेड़ी, पोस्ट सोहिलापुर स्थित वृद्ध गृह आश्रम में स्वर्गीय रामू बदन सिंह की तेरहवीं के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी संस्था गीता ग्रामोद्योग विकास संस्थान (रजि.), गाजीपुर की ओर से किया गया। जानकारी के अनुसार, आश्रम में निवास कर रहे रामू बदन सिंह का 28 अक्टूबर 2026 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात संस्था की ओर से वृद्ध गृह आश्रम में ही वैदिक रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। इसके बाद 9 नवंबर को उनकी तेरहवीं के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, श्रद्धालुओं, शुभचिंतकों एवं संत-महात्माओं ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और महाप्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन के माध्यम से गीता ग्रामोद्योग विकास संस्थान ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। वृद्ध गृह आश्रम में रहने वाले निराश्रित एवं असहाय बुजुर्गों की सेवा और सम्मान के प्रति संस्था की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.