मुख्यमंत्री योगी ने गाजीपुर के 20 पीड़ित परिवारों को दी बड़ी राहत, इलाज के लिए करीब 30 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर
एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयासों से जरूरतमंद मरीजों को मिली मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद, परिजनों ने जताया आभार
गाजीपुर। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के विशेष प्रयासों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आग्रह के बाद गाजीपुर के 20 पीड़ित परिवारों को इलाज के लिए करीब 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इस सहायता से आर्थिक तंगी के कारण इलाज में परेशानियों का सामना कर रहे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। बताया गया कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने प्रमुख सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि संबंधित मरीजों को गंभीर बीमारी के उपचार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। उनके इस प्रयास के बाद मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ितों के इलाज के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। लाभार्थियों में गाजीपुर के विभिन्न तहसीलों के साथ गैर जनपद के जरूरतमंद लोग भी शामिल हैं। आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में सोनम सैदपुर को 50 हजार, विनोद यादव सदर को एक लाख, अनिल कासिमाबाद को 2.50 लाख, राजू सैदपुर को पांच लाख, श्रीराम जखनिया को 2.50 लाख, लालपरी जमानिया को 50 हजार, उर्मिला जखनिया को 2.50 लाख, पूनम देवी सदर को 2.50 लाख, सुभाष जखनिया को 2 लाख 26 हजार 250 रुपये, ओमजी सेवराई को 50 हजार, शुभम राय मोहम्मदाबाद को 50 हजार, सुशीला सदर को एक लाख, नेहा जमानिया को 40 हजार, रीता देवी जखनिया को 2.50 लाख, राम बहादुर सदर को 2.50 लाख, अमन जमानिया को 50 हजार, योगेश सदर को एक लाख, राम इकबाल जमानिया को दो लाख, किरण देवी को 50 हजार तथा पप्पू सैदपुर को दो लाख रुपये की सहायता मिली है। इसके अतिरिक्त किशन सैदपुर, किरण देवकली और अजय जखनिया सहित अन्य जरूरतमंदों को भी आर्थिक मदद प्राप्त हुई है।इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के इलाज में आर्थिक कठिनाई बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने सभी पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों के परिजनों ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रति आभार जताते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया।