Category Archives: Poltics

प्रयागराज में भाजपा की संकल्प पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार; भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

प्रयागराज में भाजपा की संकल्प पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार; भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प


गाजीपुर। भाजपा काशी क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ संकल्प पदयात्रा’ में प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा में गाजीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में हजारों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विपक्षी राजनीतिक दलों के खिलाफ भ्रष्टाचार और अराजकता के मुद्दे पर संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पदयात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राजनीतिक अराजकता के विरोध में संगठन की एकजुटता का संदेश दिया गया। पदयात्रा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्र उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छे लाल गुप्ता, संकठा प्रसाद मिश्र, रमेश सिंह पप्पू, जितेन्द्र नाथ पांडेय, किरण सिंह, सुमन बिंद, शकुंतला जायसवाल, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, राजेश सोनकर, मनोज यादव, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश राजभर, अविनाश सिंह, विश्व प्रकाश अकेला, हीरा कुशवाहा, अशोक गोंड, अमित सिद्धार्थ, वीरेंद्र चौहान, माया सिंह और अजीत सिंह सहित हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गाजीपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता को प्रदर्शित किया। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा भ्रष्टाचार एवं अराजकता के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

गाजीपुर में भाजपा नगर मंडल की बूथ समितियों की बैठक,संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

गाजीपुर में भाजपा नगर मंडल की बूथ समितियों की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पारसनाथ राय बोले—हर बूथ को सशक्त बनाकर संगठन को देंगे नई ऊर्जा और नई दिशा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अंतर्गत बूथों को मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर नगर के शास्त्री नगर, मोहनपुरवा और आदर्श बाजार बूथ समितियों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने कहा कि संकल्प और सामूहिक प्रयासों के साथ प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनसेवा के संकल्प को भी प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के साथ उनका निरंतर संपर्क है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं।

बैठक में बूथ समितियों की सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह, शशांक राय, नीरज पासवान, दिग्विजय पासवान एवं अशोक मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा और ओमप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च,1 नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की रैली

गाजीपुर में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा और ओमप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च, 1 नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की बड़ी रैली

गाजीपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय मुहिम ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के तहत मंगलवार को गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा तथा पीसीसी पर्यवेक्षक व पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय से लंका होते हुए कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीताराम लाम्बा ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग उठाई जाएगी।
ओमप्रकाश त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की सुरक्षा सर्वोपरि है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी आंदोलन जारी रखेगी।
जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने गाजीपुर से बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के दिल्ली रैली में शामिल होने का भरोसा दिलाया।
मार्च में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, पूर्व अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, अजय श्रीवास्तव, हामिद अली, चंद्रिका सिंह, अयूब अंसारी, ज्ञान प्रकाश सिंह, महबूब निशा, राशिद रईस अहमद, छोटेलाल गौतम, मंसूर जैदी, आलोक यादव, राम नगीना पांडे, जेपी पांडे, आशुतोष गुप्ता, सीताराम राय, वीरेंद्र राय, धर्मेंद्र कुमार, सतिराम सिंह, कृष्णा तिवारी, राजेश उपाध्याय, दीना यादव, दिनेश कुमार, गयासुद्दीन अंसारी, अवधेश भारती, मोहन राम, शशि भूषण राय, सुमन चौबे, सीमा विश्वकर्मा, मुसाफिर, सदानंद गुप्ता, विनोद सिंह, नसीम अख्तर, सतीश यादव, शंभू कुशवाहा, साजिद खान, ताहिर अब्बासी, किरण देवी, काजल कश्यप, पारस उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, सुदामा यादव, राज कपूर रावत, हीराराम चंद्रशेखर आर्य, इरफान खान, ओम प्रकाश यादव, ओम प्रकाश पांडे, श्याम नारायण कुशवाहा, संजय सिंह, मिंटू, पूनम पांडे, गुड्डू कुमार
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक, जिले से बड़ी भागीदारी की तैयारी

दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक, गाजीपुर से बड़ी भागीदारी की तैयारी

1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होगी रैली, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

गाजीपुर। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियों को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक सोमवार को सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला कोऑर्डिनेटर प्रजानाथ शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में रैली में गाजीपुर से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और दिल्ली पहुंचने की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार जनता की सबसे बड़ी ताकत है। वोट की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में गाजीपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अवसर है। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ रैली की तैयारियों में जुटेंगे और दिल्ली में गाजीपुर की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मताधिकार की रक्षा और जनता को उसके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस उद्देश्य को लेकर एकजुट हैं और गाजीपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचकर रैली में भाग लेंगे। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने जिला एवं शहर कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों तथा सभी कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों में सक्रिय सहयोग करने और निर्धारित समय पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रविकांत जनार्दन राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, अरविंद मिश्रा, राम नगीना पांडे, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, रईस अहमद, धर्मेंद्र कुमार, अयूब, रशीद भाई, जेपी पांडेय, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, संजय गुप्ता, आरती आर्या, आशुतोष सिंह, मिंटू, ताहिर अब्बासी, आरटीआई के चंद्रशेखर राज सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

भाजपा आईटी विभाग में कार्तिक गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, काशी क्षेत्र के सह-संयोजक नियुक्त

गाजीपुर के कार्तिक गुप्ता बने भाजपा काशी क्षेत्र के आईटी विभाग के सह-संयोजक, कार्यकर्ताओं में हर्ष

डिजिटल नेटवर्क और सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का मिला पुरस्कार, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों की आईटी विभाग की टीमों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में गाजीपुर के भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के पूर्व जिला संयोजक और वर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य कार्तिक गुप्ता को काशी क्षेत्र का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। कार्तिक गुप्ता की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत सहित अनेक भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।कार्तिक गुप्ता गाजीपुर में लंबे समय से पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जिला संयोजक के रूप में उनके पास सांगठनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने जिले में भाजपा के आईटी विभाग और सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। पार्टी के बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का डेटा प्रबंधन, व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से संवाद व्यवस्था को मजबूत करने तथा डिजिटल कनेक्टिविटी का नेटवर्क तैयार करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके साथ ही विभिन्न चुनावी अभियानों, चुनाव संचालन और संगठनात्मक गतिविधियों में भी वह सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।गाजीपुर जिला कार्यसमिति की बैठकों, सांगठनिक कार्यक्रमों और पार्टी के प्रमुख आयोजनों में उनकी निरंतर सक्रियता ने संगठन में उनकी मजबूत पहचान बनाई है। आईटी और सोशल मीडिया के क्षेत्र में उनके अनुभव एवं योगदान को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें काशी क्षेत्र की आईटी टीम में सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्तिक गुप्ता की इस नियुक्ति को गाजीपुर में भाजपा के डिजिटल संगठन को मजबूती मिलने के साथ-साथ जिले के कार्यकर्ताओं के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

एमएलसी चुनाव के मतदान के दिन सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर अली हाउस अरेस्ट, क्षेत्र में भ्रमण पर रोक

स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव: सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर अली हाउस अरेस्ट

अलीपुर मदरा स्थित आवास पर सुबह पहुंची पुलिस, मतदान के दौरान क्षेत्र में भ्रमण पर लगाई रोक

गाजीपुर। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दिन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आमिर अली को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। जखनियां क्षेत्र के अलीपुर मदरा स्थित उनके घर पर सुबह पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकलने और क्षेत्र में भ्रमण करने से रोक दिया।

पुलिस कर्मियों द्वारा सपा जिलाउपाध्यक्ष आमिर अली हुए हाउस अरेस्ट

आमिर अली ने बताया कि सुबह ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें क्षेत्र में भ्रमण करने से रोक दिया है।

वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत

स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, अजीत चौबे ने जमानियां में किया व्यापक जनसंपर्क


डॉ. केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद मिश्र के समर्थन में शिक्षकों व स्नातक मतदाताओं से की मुलाकात, भारी मतों से जिताने की अपील

गाजीपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा जिला प्रभारी अजीत चौबे ने जमानियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क कर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्र के पक्ष में मतदान की अपील की।अजीत चौबे ने गहमर इंटर कॉलेज, दिलदारनगर, जमानियां सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाताओं से संवाद करते हुए पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की उन्नति और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, दिलदारनगर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, अमित सिंह, भक्ति सिंह, शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कॉल सेंटर का हुआ शुभारंभ

भाजपा कॉल सेंटर का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में बुधवार को कॉल सेंटर का शुभारंभ जिला प्रभारी अजीत चौबे एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला कार्यालय पर फीता काटकर किया। इस अवसर पर कॉल सेंटर में कार्यरत कर्मियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी देश का ऐसा प्रमुख राजनीतिक दल है, जो राष्ट्र की उन्नति, उत्थान एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ निष्ठापूर्वक कार्य कर रहा है। वहीं, लंबे समय तक भ्रष्टाचार एवं भाई-भतीजावाद को प्रश्रय देने वाले राजनीतिक दल आज भी समाज में विभाजनकारी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देकर सत्ता प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक दलों की नीतियों एवं कार्यशैली का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए जनजागरूकता आवश्यक है। इस दिशा में पार्टी के आईटी, सोशल मीडिया एवं मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के मूल सिद्धांतों को केंद्र में रखकर केंद्र और प्रदेश की सरकारें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही हैं। सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में विपक्षी राजनीतिक दलों की भूमिका एवं उनकी गतिविधियां देश के प्रति गैर-जिम्मेदाराना दृष्टिकोण को उजागर करती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने तथा विधान परिषद चुनाव के दृष्टिगत प्रभावी जनसंपर्क स्थापित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवधेश राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, अविनाश सिंह, कार्तिक गुप्ता, सनी चौरसिया, प्रमोद राय, शशांक राय, शिवम प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जिला कार्यालय पर हुई बैठक

गाजीपुर। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन में प्रत्याशियों डॉ. केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद मिश्रा की चुनावी तैयारियों को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और निर्वाचन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी अजीत चौबे ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन के मद्देनजर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ समयबद्ध तरीके से चुनावी तैयारियां पूरी करने तथा संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसमें सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी एवं सक्रियता के साथ जुटना होगा। उन्होंने चुनाव संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, सुमित तिवारी, विष्णु प्रताप सिंह, रामनरेश कुशवाहा, डॉ. प्रदीप पाठक, श्यामराज तिवारी, किरन सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मणिपुर के कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन, पुतला फूंका

मणिपुर के कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन, पुतला फूंका
गाजीपुर। मणिपुर के कांग्रेस सांसद प्रो अंगोमचा बिमोल अकोइजम द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों के साथ कथित दुर्व्यवहार व अपमान से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में सरयू पांडेय पार्क में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत रहीं।इस अवसर पर डॉ. संगीता बलवंत ने महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमा को सर्वोपरि बताते हुए अपमानजनक कृत्यों व टिप्पणियों के प्रति कड़ा विरोध जताया।और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से आगे महिलाओ के अधिकार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम किया है।


उन्होंने कहा कि हमारे देवी देवताओं की उपेक्षा और अपमान करने वाले लोग अब वोट की राजनीति के लिए देवताओं को स्वीकार करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता और मातृशक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी काम करती है हम नारियों को कांग्रेस को उसकी औकात दिखाने का समय आ गया है। महिला मोर्चा की प्रभारी प्रियंका दूबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया और कहा कि सुरक्षा शिक्षा और स्वावलंबन के साथ महिलाओं को अधिकार दिलाने का काम मोदी और योगी सरकार ने किया है।


कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। धरना-प्रदर्शन के उपरांत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सरयू पांडेय पार्क से कांग्रेस सांसद का पुतला लेकर जुलूस निकाला। जुलूस सांसद तिराहे पर पहुंचा, जहां महिलाओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।


कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष साधना राय ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन किरन सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मरदह ब्लॉक प्रशासक सीता सिंह, शीला सोनकर, सरोज मिश्रा, रंजू विश्वकर्मा, मीरा श्रीवास्तव, माया सिंह, सरोज भारती, रम्भा राय,मीनू कुशवाहा,नीलम सिंह, सुमन बिंद, नीलिमा गांधी एवं गोदावरी राजभर सहित भाजपा महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।