सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

पूजनीय होतें है गुरु:-अविनाश राय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न समारोह को संबोधित करते हुए बेशिक शिक्षा अधिकारी अविनाश राय ने कहा कि गुरु का सम्मान सदैव से होता रहा है। बिना गुरु के ग्यान के कुछ भी सम्भव नहीं होता है। इंसान के जीवन में गुरु के मार्ग दर्शन से ही हम किसी भी मुकाम तक पहुँच सकते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों को संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। संगठन के जिला मंत्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षकों ने हमेशा समाज को एक नई दिशा दिखाई है। शिक्षक सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज सेवा कर जहाँ अपने ज्ञान से युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करतीं हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पंकज सिंह चंचल, अविनाश राय, नरेंद्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह, जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, इसरार सिददीकी, कमलेश यादव, दिपक, मनोज, धनंजय, दिनेश, इन्द्रासन आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.