
गाजीपुर। शुक्रवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सभी रजिस्टर्ड सदस्य और व्यापार मंडल के जिला महामंत्री श्रीप्रकाश केसरी ( गुड्डू ), महिला विकास मंच की जिला अध्यक्ष मधु यादव सहित उपाध्यक्ष कंचन रावत मौजूद रही। इस दौरान दौरान वृक्षारोपण भी किया गया। सभी रजिस्टर्ड सदस्यों को विश्व फोटोग्राफी दिवस के बारे में सभा का संचालन कर रहे अंशुल प्रजापति ने बताया। उन्होंने सभी फोटोग्राफ़र को बताया कि इतिहासकारों के मुताबिक कई साल पहले 9 जनवरी, 1839 को दुनिया की सबसे पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार हुआ था। इस प्रक्रिया का नाम था डॉगोरोटाइप जिसे जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर नाम के 2 वैज्ञानिकों ने अविष्कार किया था। डॉगोरोटाइप टेक्निक फोटोग्राफी की पहली प्रक्रिया थी, इस टेक्निक के आविष्कार का ऐलान फ्रांस सरकार ने 19 अगस्त, 1839 में किया। इसी की याद में विश्व फोटोग्राफी दिवस हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है। आधिकारिक तौर पर इस दिन की शुरुआत 2010 में हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के एक फोटोग्राफर ने अपने साथी फोटोग्राफरों के साथ मिलकर इस दिन इकट्ठा होने और दुनियाभर में इसका प्रचार प्रसार करने का फैसला किया। अपने साथी फोटोग्राफरों के साथ मिलकर उनकी तस्वीरें ऑनलाइन गैलरी के जरिए लोगों के सामने पेश कीं। इस ऑनलाइन गैलरी को लोगों ने खूब पसंद किया, इसके बाद से फोटोग्राफरों का डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन करने का यह सिलसिला शुरू हो गया जो आज भी जारी है। इस दौरान सिद्धार्थ और विशाल ने गैंबल टेक्निक के बारे में और फोटोग्राफी वीडियोग्राफी से संबंधित कई विषयों पर फोटोग्राफरों से चर्चा की और उन्हें बताया गया। इस सभा में संजय सिंह जिला प्रभारी, पवन प्रजापति महामंत्री, मिथिलेश चौहान उपाध्यक्ष, मनीष कुमार मीडिया प्रभारी, सोनू जायसवाल कोषाध्यक्ष, आकाश रावत सह सोशल मीडिया प्रभारी व गौरव सिंह संगठन मंत्री उपस्थित थे। बैठक का संचालन अंशुल प्रजापति सोशल मीडिया प्रभारी किया
और कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर केसरी अध्यक्ष गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने किया।