
गाजीपुर। जनपद मे गंगा के बढ़ते रौद्र रूप एवं बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को सैदपुर क्षेत्र के ग्राम गौरहट एवं ग्राम पंचायत तेतारपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ के कारण ग्राम पंचायत तेतारपुर में नॉव के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित घरो के लोगो को राहत समाग्री दी। इस दौरान उन्होंने वहा उपस्थित लोगो की व्यथा सूनी और हाल जाना। जिसपर जिलाधिकारी ने हर सुविधा उपलब्ध मुहैया कराने का लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होने देगे।






