अनियंत्रित होकर पलटी बस

ग़ाज़ीपुर।सादात थाना क्षेत्र के मौधिया बाजार के पास शुक्रवार की देर शाम सैदपुर से शादियाबाद की ओर से जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करके यात्रा कर रहे 15 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई।सैदपुर से एक निजी बस शादियाबाद के लिए रवाना हुई। उसमें करीब 15 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार बस मौधिया अस्पताल के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और एक-एक करके सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिए गए। इधर हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस बस को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.