विश्राम दिवस पर जीवन बीमा अभिकर्ता कार्य से रहे विरत


गाजीपुर। लाईफ इंश्योरेंस एजेंटस फेडरेशन आफ इंडिया 1964 संगठन के भारतीय जीवन बीमा निगम के लगभग 1200 विभिन्न संवर्ग अभिकर्ता शुक्रवार को शिर्ष संगठन के निर्देश के अनुपालन मे ग्राहक बोनस वृद्धि, सहित अभिकर्ता माँगों के समर्थन मे विश्राम दिवस मनाते हुए कार्य से विरत रहे। लाईफ इन्श्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (लियाफी) संगठन के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण मुन्ना और मंडल उपाध्यक्ष पंकज राय के नेतृत्व मे अभिकर्ताओं ने आज शाखा कार्यालय गेट पर धरना दिया। तथा अभिकर्ता हितों सहित पालीसी धारकों के बोनस वृद्धि आदि से समबंधित 20 सुत्री मांगो को लेकर नारेबाजी किया। लियाफी संगठन जिन्दाबाद, भारत माता की जय के साथ इंकलाब के नारो के बीच फेडरेशन के जिला महामंत्री सुरेश राम बिंद ने बताया कि संगठन के विभिन्न माँगों को लेकर शिर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गाजीपुर शाखा के सभी अभिकर्ताओं ने विश्राम दिवस मनाया और कार्य दिवस का बहिष्कार किया। यह बहिष्कार अभिकर्ताओं के एकता के बल पर शत प्रतिशत सफल रहा है। इस अवसर पर लालबहादुर यादव, प्रमोद राय, इंद्रकुमार यादव, स्नेहलता पाठक, प्रदीप श्रीवास्तव, बेचू यादव, धन्नजय उपाध्याय, सुदामा यादव, अजय पांडेय, सर्वदमन सिंह, अशोक यादव, अनिल जायसवाल, उमाकान्त उपाध्याय, मनीष राय, नन्दलाल राम, राम दरस यादव, ओमप्रकाश अग्रहरी, सत्यप्रकाश यादव, शिवानन्द पटेल, संकठा प्रसाद मिश्रा व शशिकान्त शर्मा सहित आदि अभिकर्ता उपस्थित रहे।





