छठ त्यौहार को लेकर घाटों का निरीक्षण करने पहुंची डीएम, दिया निर्देश

गाजीपुर। डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न घाटो का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने शहर के ददरी घाट, चीतनाथ घाट, छोटा महादेव मन्दिर के पास घाटो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया साथ ही घाटो पर लगाये गये नाविको एवं गोताखोरो का पहचान पत्र जारी करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि सभी घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने तथा सभी घाटो पर साफ-सफाई का निर्देश दिया।  उन्होने निर्देश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाये जिनसे भीड़-भाड़ होने की सम्भावना हो।
उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद के प्रमुख घाटो पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने ऐसे घाट जहां भीड-भाड़ अधिक होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनायी जाय। घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाये। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी, सुशील लाल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, गाजीपुर, तहसीलदार सदर एवं अन्य संस्था के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.