


गाजीपुर। बता दें कि छठ पूजा त्यौहार को लेकर प्रशासन घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने अधिकारियों संग ददरी घाट, साईं मंदिर घाट, कलेक्टर घाट सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेले के दौरान घाटों पर लगने वाले सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल से संबंधित जानकारी ली और संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव सिंह, नगर पालिका ईओ लालचन्द सरोज और सदर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।








