

गाजीपुर। गुरुवार को एसपी ओमवीर सिंह ने एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से यातायात नियमों का पालन खुद करने व उनके माता पिता को इन नियमों का पालन करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा यातायात नियमों से संबंधित कुछ सवाल एसपी से किया गया। बच्चों का सवाल सुनकर एसपी ने जवाब दिया। इस दौरान विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों को वहां उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया गया तथा उसके प्रति जागरूक किया गया। एसपी ने बच्चों से साइबर अपराध तथा उससे बचने के उपायों एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने के लिए जागरूक किया। इस यातायात जागरूकता अभियान के दौरान स्कूल में क्षेत्राधिकारी यातायात गौरव कुमार, यातायात प्रभारी ब्रिज मोहन अपने पुलिसकर्मियों संग मौजूद रहे। इस दौरान शहर के विभिन्न चौराहे पर चेकिंग की गई जिसमें 247 चालान व 11500 शमन शुल्क किया गया।







