राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित होंगे सिद्धार्थ


गाजीपुर।युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष दिए जाने वाले राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (एनवाईए 2019-2020) के लिए जिले के होनहार,कर्मठ युवा समाजसेवी सिद्धार्थ राय को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चुना गया है। यह सेवा संवर्ग में अब तक उत्तर प्रदेश को एक बार यह पुरस्कार मिला था और दूसरी बार यह पुरस्कार सामाजिक भावना से किए गए सिद्धार्थ राय के उत्तम कार्यों के लिए दिया जा रहा है।-
12-16 जनवरी तक कर्नाटक राज्य के हुबली शहर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित “ राष्ट्रीय युवा महोत्सव “ जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह पुरस्कार लेने के लिए रवाना होने से पहले सिद्धार्थ राय ने कहा कि मेरे जीवन के लिए यह सुखद क्षण है, जो इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हमें चुना गया है। हमे प्रसन्नता है कि इससे प्रदेश और जनपद को एक नयी उपलब्धि हासिल हुई है। सिद्धार्थ राय “ राष्ट्रीय युवा महोत्सव “ में शामिल होने के लिए हुबली , कर्नाटक एयरपोर्ट पर मंगलवार को पहुंचे। जहां कर्नाटक सरकार पारंपरिक तरीक़े से गाज़ीपुर के लाल का स्वागत किया गया ।
इससे सिद्धार्थ राय को उनके अप्रतिम सेवा कार्यों के लिए 2021 में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा शाहजहांपुर में तथा 2022 में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा सेवा मित्र सम्मान से मध्यप्रदेश के उज्जैन में सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भी ज़िले एवं प्रदेश स्तर पर ढेरों सम्मान अपनी छोटी सी उम्र में सिद्धार्थ राय को प्राप्त हो चुके हैं । अपनी उम्मीद संस्था के बैनर तले सिद्धार्थ लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में लगकर राष्ट्रीय संकल्पों के प्रति भारत यात्रा,पर्यावरण के क्षेत्र मे वृक्षारोपण, प्रभु की रसोई के माध्यम से विगत एक वर्षो से सैकड़ों लोगों को लगातार रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भोजन वितरण तथा सेवा समर्पित विभिन्न विधाओं के स्थान खुरपी के प्रांगण में पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र के युवा बालक एवं बालिकाओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण के आलावा गरीब असहाय निर्धन लोगों के लिए शौचालय निर्माण तथा मार्गो को शौच क्रिया के स्थान बनने से रोकने हेतु जनजागरण अभियान को लगातार गति प्रदान कर रहे है। सिद्धार्थ ख़ुद एमबीए हैं , गोल्ड मेडलिस्ट हैं और एक बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी में अपनी सेवा भी दे चुके हैं ।





