अभयनंदन पांडेय को मिलेगा स्वर्ण पदक

अभयनंदन पांडेय को मिलेगा स्वर्ण पदक

ग़ाज़ीपुर।झुन्नुलाल चौराहा के रहने वाले अभयनंदन पाण्डेय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। इन्होंने यह कामयाबी संगीत गायन से एम. ए. में हासिल की है, जिसके लिए इनका चयन स्वर्ण पदक के लिए हुआ है।
23 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में यूजी पीजी मिलाकर कुल 64 विद्यार्थियों को राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक मिलेगा। जिसमें अभयनंदन पाण्डेय के चयन से उनके परिवार एवं जनपद वासियों में उत्साह है।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.