गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें अफसर: एसपी

गाजीपुर। एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी की। इस दौरान एसपी ने विभिन्न थानों से आए हुए कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद एसपी ने सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी की बैठक की। जिसमें गैर जनपद से लगे सीमाओं पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतने के लिए एसपी ने अफसरों को निर्देशित किया। उन्होंने मादक पदार्थों तथा अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

एसपी ने सभी को सख्त निर्देश दिया गया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कदापि न बक्शा जाए। उन्होंने थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं की कार्यवाही पूर्ण करने आदेश दिया। यह भी निर्देश दिया कि किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध घटित ना होने पाए।अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। थाने के हिस्ट्रीशीटरो पर थाने के सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक नजर रखें। प्रत्येक थाना प्रभारी थाने पर आए हुए फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करे एवं प्राप्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करे। सभी पुरुष और महिला आरक्षियों को उनके बीट में भेजे व उनसे जानकारी प्राप्त करें। घटित घटनाओं से सम्बन्धित अपराधियों की गिरफ्तारी में तत्परता दिखाते हुए अतिशीघ्र गिरफ्तार करें।
इस अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ग्रामीण सहित सभी क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी मौजूद रहें।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.