छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली, लगाए नारे

गाजीपुर। गुरुवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के सातवें दिन का प्रारंभ प्रार्थना एवं योगाभ्यास से हुआ। इस दौरान छात्राओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। जिसे प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महुआ बाग, मिश्र बाजार होते हुए पुन: महाविद्यालय पहुंची। रैली में छात्राएं -नशे को जो अपनाएगा, पूरे जीवन पछताएगा, न काम का न काज का, नशा दुश्मन है जान का, नशे को दूर भगाएं खुशहाली लाएं आदि नारे लगाती रही।

शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राम नगीना यादव समाज कल्याण अधिकारी रहे। समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने की। समापन समारोह का संचालन स्वंयसेवी करिश्मा पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रीती गुप्ता, पूजा, उपमा पाठक आदि छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का स्वागत वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव ने किया। समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने स्वयंसेवीओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि समाज कल्याण से संबंधित किसी भी विषय के लिए उनका विभाग सदैव तत्पर है। छात्राओं के लिए पूर्णतया समर्पित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के शीघ्र शुभारंभ का उन्होंने आश्वासन दिया।

डा गजनफर सईद ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय शिविर बच्चों के चतुर्मुखी व्यक्तित्व निर्माण में महती भूमिका निभाता है। अवश्य ही यह बच्चे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपना बेहतरीन योगदान करेंगे। इस अवसर पर पूजा भारती, मांडवी गुप्ता, तनु गुप्ता, सोनी, करिश्मा पाठक को उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। डा संगीता मौर्य ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डा उमाशंकर प्रसाद, डॉ अरुण सिंह, डा शिवकुमार, डा शशिकला, डा हरेंद्र, डा राजेश आदि शिक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवी उपस्थित रही।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.