आधी रात पावर हाउस पहुंचे डीएम और एसपी

गाजीपुर। अधिकारियों और कर्मचारियों की गुरुवार रात 10 बजे से शुरू हुई 72 घंटे की हड़ताल से पूरे जिले में बिजली व्यवस्था जिला प्रशासन के भरोसे हो गई है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित न होने पाएं इसको मद्देनजर रखते हुए गुरुवार की देर रात जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अंधऊ विद्युत उपखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान कोतवाल तेज बहादुर सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में शुरू हुई हड़ताल का असर हर जगह देखने को मिल रहा है। बिजली कटौती होते ही लोग घबरा जा रहे है।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.