जिले के कई मंदिरों में हुआ अखण्ड रामायण का पाठ


गाजीपुर। शासन के निर्देश पर तहसील सदर के अंतर्गत मंदिरों में जगह-जगह रामनवमी के एक दिन पूर्व बुधवार को अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ हुए। नगर के राम जानकी मंदिर लंका में मुख्य विकास अधिकारी संतोश कुमार वैश्य ने पहुंचकर रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी दिब्या तिवारी, दर्शन सिंह, राम लीला समिति के मंत्री बच्चा तिवारी के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील कासिमाबाद के मॉ चण्डी धाम बहादुरगंज में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बहादुरगंज द्वारा रमायण पाठ का शुभारम्भ किया गया। इसके अतिरिक्त कई मंदिरों पर भी श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ का शुभारम्भ किया गया। महिलाओं ने यहां भक्ति गीत गाकर मां की महिमा का बखान किया। शासन की मंशा अनुसार रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व एक भजन माला आयोजित की जाएगी। मंदिर के मुख्य पुजारी अखिलेश्वर दास ने बताया कि रमायण पाठ समाप्त के बाद 30 मार्च, 2023 को 12 बजे से सायं 05 बजे तक 108 कन्या पूजन को धूम-धाम से मनाया जायेगा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार प्रदेश सरकार की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का अनुष्ठान कराया जा रहा है।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.