सीबीएसई के बारहवीं और दसवीं के परीक्षा परिणाम में माउंट लिट्रा स्कूल का रहा दबदबा

इंटरमीडिएट परिक्षा में माउंट लिट्रा जी स्कूल ने लहराया अपना परचम

गाजीपुर। शहर के बंधवा पीर नगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल ने सी० बी० एस ०ई० बोर्ड 2022 बैच के इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगातार दूसरी बार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना वर्चस्व कायम रखा। इंटरमीडिएट – 2022 की परिक्षा में सम्मिलित छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दिए। जिसमें राशि तिवारी पुत्री रविकान्त तिवारी ने 96.8 फीसद अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ अजय कुमार यादव पुत्र राजकुमार सिंह यादव ने 94.2 फ़ीसदी, सौम्या नारायन पुत्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने 93.0 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया। अधिकतर विद्यार्थियों का प्रदर्शन 80% – 90% के बीच रहा।

विद्यालय की इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आने के बाद डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि के लिए डायरेक्टर ने टॉपर छात्रा राशि तिवारी को बधाई दिया। उन्होंने आने वाले समय में होने वाले बोर्ड की परीक्षा में और भी बेहतर परिणाम देने के प्रयास की घोषणा भी की। इस दौरान हाई स्कूल परिक्षा में भी माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्रों का शतप्रतिशत परिणाम रहा। जिसमें दिव्यांशु यादव पुत्र करुणा शंकर यादव ने 97.2 फीसद अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं कृष सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह ने 95.8 फ़ीसदी, सूर्यदत्त चतुर्वेदी पुत्र दुर्गादत्त चतुर्वेदी ने 93.4 फ़ीसदी, यश प्रताप सिंह पुत्र हृदय शंकर सिंह ने 93.4 फीसद, पायल कुशवाहा पुत्री साहब लाल कुशवाहा ने 92.6 फ़ीसदी, प्रिशा कुशवाहा पुत्री प्रदीप कुमार ने 92.6 फ़ीसदी, अंक प्राप्त किया। अधिकतर विद्यार्थियों का प्रदर्शन 80% – 90% के बीच रहा। विद्यालय की हाईस्कूल परीक्षा परिणाम आने के बाद डायरेक्टर श्री मोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर ने स्कूल के टॉपर छात्र दिव्यांशु यादव को बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया।

इस अवसर पर विशेष रूप से माउंट लिट्रा जी स्कूल के चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकुन ने भी विद्यालय के छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकुन व शिक्षकों ने आने वाले समय में मेहनत और लगन के साथ अच्छे परिणाम की ओर जागृत करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास का माहौल दिखा। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ अभिभावक भी काफी खुश नजर आए।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.