डीएम ने अधिकारियों का रोका वेतन

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु) और मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को रायफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सालयो पर टीम बनाकर जॉच कर कार्यवाही की बात कही। निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो का त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एंव सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया।

आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता सिंचाई एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां डिफाल्टर होने पर दोनो अधिकारियों का वेतन रोकने एवं खण्ड विकास अधिकारी भांवरकोल के मीटिग मे अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि चारागाह की जमीन तैयार कर गौशाला हेतु हरा चारा की बुआई किया जाय एवं पशुओं को गर्मी से बचाव हेतु पर्याप्त शेड एवं चारा, पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतो मे खराब हैण्ड पंम्पो को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया जिससे गर्मी मे पीने के पानी की समस्या न होने पाये साथ ही सभी विकास खण्डो मे कम से कम दो अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.