मांगो को लेकर 18 मई को होगा धरना प्रदर्शन

गाजीपुर। बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा 18 मई 2023 को होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विकास भवन सहित जनपद के अन्य कार्यालयों का भ्रमण किया गया, जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा अपील किया गया कि कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकरके विकास भवन पर सुबह 10 बजे से धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। यह वर्ष हम श्रमिकों के लिए संघर्ष का वर्ष है। हम कर्मचारी शिक्षकों के लिए यह वर्ष संगठनों के लिए अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने नौजवान कर्मचारी शिक्षकों को 18 मई 2023 को होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आवाहन किया और सब से अनुरोध भी किया कि सब भेदभाव मिटाकर के होने वाले धरने को सफल बनाएं, जिससे अपनी मांगों को पूरी करने के लिए सरकार को विवश होना पड़े।

बेसिक शिक्षा, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण, ग्रामीण अभियंता विभाग, नेडा, मत्स्य विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, कार्यालाय जिला विकास अधिकारी, कार्यालय युवा कल्याण खेल विभाग अल्पसंख्यक विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पंचस्थानी कार्यालय, विकलांग कार्यालय सहित जनपद के अन्य विभागों का दौरा किया गया। भ्रमण टीम में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, ओंकार नाथ पांडे, आलोक राय, मांधाता सिंह, अभय सिंह, रोशन लाल, जयप्रकाश बिंद, विपिन सिंह, धर्मराज सिंह, अमित कुमार, सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.