किसानों की शिकायत सुनकर डीएम ने दिया निर्देश, कहा…..


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार मे किया गया। बैठक मे जिलाधिकारी द्वारा कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। एक-एक किसानों की समस्याओं को सुना, उसके उपरान्त किसानो की कोई भी समस्या पर तत्काल निस्तारण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अन्तर्गत 22 मई 2023 से 10 जून 2023 तक ग्रामो एवं पंचायतो में कैम्प के माध्यम से अभियान चलाकर इस योजना का अधिक से अधिक किसानो को लाभ दिया जाय। इस दौरान किसानो द्वारा बताया गया कि विकास खण्ड रेवतीपुर के सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) द्वारा सरकार की योजनाओ के बारे में पूछे जाने पर सही ढ़ग से जानाकरी नही दिये जाने एवं कार्यो में रूची न लेने की शिकायत की।

जिसपर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि इस शिकायत की जॉच कर आवश्यक कार्यवाही की जाय। सिचाई विभाग के अभियन्ता को निर्देश दिया कि नहरो में समय-समय पर पानी की आपूर्ति की जाय जिससे किसानो को किसी प्रकार की असुविधा न हो साथ ही ए आर-कापरेटिव को निर्देशित किया कि सभी समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सभी सचिवों को रोस्टर के अनुसार खाद का वितरण कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सिचाई विभाग के अभियन्ता,नहर एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.