

गाजीपुर। जनपद मे बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2023-25 मे प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2023, सुचितापूर्ण, शान्तिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ।
परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने परीक्षा केन्द्र पर हो रही परीक्षा का गुरूवार को जायजा लिया। जिलाधिकारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा का जायजा लेने स्नातकोत्तर महाविद्यायल गोराबाजार पहुंची। जहां उन्होंने परीक्षा केंद्र के एक एक कमरों और सीसीटीवी कैमरा का हाल जाना साथ ही सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया। परीक्षा जनपद के 26 केन्द्रो पर करायी गयी। इस परीक्षा मे 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 14 केन्द्र प्रतिनिधि एवं 52 पर्यवेक्षक लगाये गये थे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। प्रथम पाली प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा हुइ।

