

गाजीपुर। 17 जुलाई से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए लोगों को यातायात नियम बताए जाएंगे और चेकिंग अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र और यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को जिले के एक शिक्षण संस्थान में जाकर छात्र छात्राओं को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने के लिए छात्र छात्राओं को और शिक्षकों को शपथ दिलाई गई।


कहां की जीवन सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें ताकि होने वाले दुर्घटनाओं से आप बच सके। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन ना चलाएं। मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। नशे की हालत में और मोबाइल से बात करते समय वाहन का प्रयोग ना करें। तेज गति से वाहन ना चलाएं और वाहन पर स्टंट बिल्कुल ना करें। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

