शिकायत मिलने पर डीएम नाराज,रोका वेतन

गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे बुधवार को किसान गोष्ठी विकास भवन सभागार मे आयोजित हुआ। पिछली बैठक में किसानो द्वारा किए गए शिकायतों का निस्तारण की पुष्टी करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों भाइयों से संबंधित जो शिकायतें प्राप्त होती है। उसका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा अगली बैठक से पूर्व ही सुनिश्चित कर लिया जाए । शिकायतों के बिना निस्तारण बैठक मे  प्रतिभाग करने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।गोष्ठी में उन्होने बारी-बारी से पिछली बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतो के निस्तारण के संबंध मे शिकायतकर्ता से जानकारी ली। विद्युत बिल से संबंधित शिकायत  एवं नलकूप के ट्रांसफार्मर निश्चित समयान्तराल मे न बदले जाने के कारण किसानो द्वारा फिर से शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य मे लापरवाही पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम का वेतन रोकने एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत विरतण खण्ड द्वितीय का वेतन रोकने एवं स्पष्टिकरण का निर्देश दिया।


बैठक मे कृषको ने विद्युत, पशुपालन, टीकाकरण, मण्डी समिति दिलदारनगर मे  क्रय केन्द्र पर जल जमाव की शिकायत से संबंधित समस्याओं को जिलाधिकारी के सम्मुख अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियेां को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने किसानो को बताया कि जनपद के 12 केन्द्रो पर जहां-जहां धान क्रय केन्द्र बनाए गए थे, वही पर बाजरा क्रय केन्द्र की सुविधा किसानो को दी गई है। जहां किसान अपना बाजरा सरकारी दर पर विक्रय कर सकते है। उन्होने सहभागिता योजना मे पात्र लोगो को ही पशु पालन हेतु पशु उपलब्ध कराने तथा़ दिलदार नगर सहकारी समिति बन्द होने पर किसानो की समस्या को देखते हुए एक उपकेन्द्र खोलने का निर्देश दिया। गोष्ठी के अन्त मे जिलाधिकारी ने किसान लाभार्थियो मे सरसो एवं मसूर का मिनी किट का विरतण किया ।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सिचाई विभाग/विद्युत विभाग के अभियन्ता,नहर एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.