डीएम-एसपी ने छात्राओं को किया जागरूक

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने स्कूल की छात्राओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया। उन्होने छात्राओं को महिला संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि इन नंबरों पर आपकी शिकायत सुनने के लिए महिला कर्मी को ही नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं से उनकें विचारों को भी सुना गया। उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी गई । उन्होने बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि हर महिला को जागरूक होना पड़ेगा तथा डट कर सामना करना पडेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष कोतवाली मय फोर्स, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य,स्कूल की छात्राएं तथा अन्य लोग मौजूद थें।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.