लहूलुहान हालत में खेत मे पड़ी मिली किशोरी

गाजीपुर।लहूलुहान हालत में खेत में एक किशोरी पड़ी मिली।किशोरी के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं।मामला रेवतीपुर थाना क्षेत्र के टऊवां गांव का है।जहां धान के खेत में एक किशोरी गम्भीर रूप से घायल हालत में पड़ी मिली।किशोरी रेवतीपुर क्षेत्र के उधरन गांव की रहने वाली है।बताया जा रहा है कि किशोरी 4 दिन पूर्व से घर से लापता थी।परिजनों ने मामले में स्थानीय पुलिस को किशोरी के लापता होने की तहरीर भी दी थी।लापता किशोरी आज गम्भीर रूप से घायल हालत में धान के एक खेत मे पड़ी मिली।जिसे इलाज के लिए महिला अस्पताल लाया गया।जहां से उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस इस मामले में परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है।इस मामले में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछतांछ में जुटी हुई है।