डीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को विकास खण्ड सादात अन्तर्गत वृहद्व गो-संरक्षण केन्द्र पिपनार का स्थलयी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 380 गोवंश पाये गये। उन्होने साफ- सफाई, उपस्थित पशुओ की संख्या, चारा, पानी एवं उनके बीमारियों के सम्बन्ध मे जानकारी ली, साथ ही पशुओ को ठण्ढ से बचाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया और गायों को गुड़ खिलाया। मौके पर पशुओ के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पायी गयी। उन्होने भूमि चिन्हीत कर  पशुओ के लिए हरे चारे की बुवाई किये जाने का निर्देश दिया। रात्रि में अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है तथा ठंड से बचाव हेतु शेड को चारो ओर तिरपाल से घेरा गया है। जिलाधिकारी ने गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए समय समय पर संक्रामक बीमारीयों से बचाव हेतु टीकाकरण कराये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पशुओ की मृत्यु हो जाने पर सही जगह पर दफनाये जाने तथा रात्रि मे गो संरक्षण केन्द्र पर एक व्यक्ति के रहने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अभिलेख का अवलोकन किया जो ठीक मिले।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.