1200 छात्र छात्राओं को दिया गया स्मार्ट फोन

गाजीपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलो के विभिन्न महाविद्यालयों में 1201 छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमें जनपद के समस्त तहसील अन्तर्गत तहसील जमानियॉ में श्री रामअवतार चौबे महाविद्यालय ढ़ढनी भानमल राय जमानिया में 128 एवं मॉ कामाख्या महाविद्यालय गहमर में 151 स्मार्ट फोन का वितरण उपजिलाधिकारी जमानियॉ हर्षिता तिवारी द्वारा शुक्रवार को किया गया। इसके अतिरिक्त शम्भू नारायण महाविद्यालय हरहरी जंगीपुर में 192, विमला यादव महाविद्यालय अकवास पट्टी भीतरी सैदपुर में 150, राम नगीना स्मारक महिला महाविद्यालय अमहट जहूराबाद में 151, उमाशंकर शास्त्री महाविद्यालय हैसी पारा मोहम्मदाबाद में 244 एवं विध्याचल गर्ल्स कालेज करकापुर अलालपुर जखनियॉ में 185 स्मार्ट फोन का वितरण सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के द्वारा किया गया।

