हाथ में झाड़ू-पोछा लेकर पंकज सिंह चंचल ने की संकट मोचन मंदिर की साफ-सफाई

गाजीपुर। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पुर्व 14 जनवरी से चल रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में मंगलवार को ददरीघाट स्थित संकटमोचन मंदिर परिसर में भाजपा युवा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल के नेतृत्व में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंकज सिंह ने मंदिर परिसर में झाड़ू पोछा लगाकर पूरे मंदिर को पानी से धोया। इसके बाद मूर्तियों की साफ-सफाई की। इस अवसर पर उन्होने बताया कि पुरे जनपद में चल रहे स्वच्छता अभियान में यह सफाई कार्यक्रम किया गया है। ददरीघाट का मंदिर नगर का सबसे भव्य और आस्था अराधना का बड़ा केंद्र है इसलिए आज इस मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया है।

उन्होने कहा कि करीब पांच सौ वर्षों बाद रामलला अपने घर में विराजमान होंगे। इसको लेकर पूरे हिंदू समाज में भारी उत्साह है। पूरा देश श्री राम मय हो गया है। युवा वृद्ध और बालक सबके मन और मुंह से जय श्रीराम का उदघोष है। उन्होने कहा कि 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्षेत्रीय मंदिरों में भव्य आयोजन किये जा रहे हैं। जिला पंचायत कार्यालय, आवास, सहित सभी जगहों पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जायेगा। उन्होने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में मंदिरों में भंडारा का आयोजन भी किया गया है। जिसमे हजारों लोगों को प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष साधना राय, सभासद शनि चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू, पूर्व सभासद कमलेश श्रीवास्तव, शाश्वत सिंह, शिशु, गौतम, शैलेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, संजीव सिंह उर्फ बॉबी, मयंक सिंह राणा, अजय सिंह शास्त्री, पंकज राय, विपलव सहित अन्य लोग मौजूद थे।



