डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मारा छापा

गाजीपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर और आर०सी० पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)- के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर०पी० सिंह नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को छापा मारकर खाद्य पदार्थों पनीर/दूध के 3 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये। जिसमें काशी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नवली स्थित प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध के 2 नमूने, यादव पनीर भण्डार सुहवल स्थित प्रतिष्ठान से पनीर का 1 नमूना लिया। लिए गए नमूनें को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० भेजा। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाद्य सचल दल का नेतृत्व आर०पी० सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। जांच टीम में अवधेश कुमार, समला प्रसाद यादव, गुलाबचन्द गुप्त, राजीव कुमार सिंह, एवं विरेन्द्र यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीग शामिल रहे।