सीडीओ ने 76 प्रार्थना पत्रों में से 9 का किया निस्तारण
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस समाधान दिवस मे 76 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 9 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 338 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर सिर्फ 30 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।