CAA कानून लागू होते ही नगर में डीएम-एसपी ने किया गस्त, लोगों से की बात

गाजीपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू होने, रमजान माह व आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी एसपी ओमवीर सिंह ने कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गस्त/रूट मार्च/एरिया डोमिनेशन किया। गस्त के दौरान डीएम-एसपी ने शहर के आम जनमानस से संवाद किया। लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के सकारात्मक पक्ष से अवगत कराया। इस दौरान इन्होंने किसी भी तरह के अफवाहों का प्रचार प्रसार न करने व सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की। यह रूट मार्च पुलिस चौकी विशेश्वरगंज से शुरू होकर खोवामंडी, रजदेपुर, टाउनहॉल, चीतनाथ, नखास, खुदाईपूरा, एमएएच इंटर कॉलेज के रास्ते कोतवाली पहुँचकर समाप्त हुआ। इस रुट मार्च में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, सीओ सिटी प्रभाकर पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय, पुलिस बल और केंद्रीय बल सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।