मुख्तार के रिश्तेदारों का पैसा कुर्क कर किया जब्त
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा IS-191 आपराधिक गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी गिरोह के सक्रिय सदस्य व उसके सगे साले अनवर शहजाद व सरजील उर्फ आतिफ रजा द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित धनराशि 17 लाख 65 हजार 120 रुपये को अंतर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 236/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त अनवर शहजाद तथा सरजील उर्फ आतिफ रजा पुत्र जमशेद रजा निवासी सैय्यदबाड़ा थाना कोतवाली के विरुद्ध जंगीपुर थानाध्यक्ष द्वारा प्रेषित आख्या के आधार पर मंगलवार को जारी जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी के आदेश के अनुपालन मे अभियुक्त द्वारा संचालित कम्पनी मेसर्स विकास कंसट्रक्शन के बैंक खातों से ट्रांसफर करके अपने रिश्तेदारों (IS-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास व उमर अंसारी व चचेरे भाई मंसूर अंसारी) के विभिन्न बैंक खातों में संरक्षित 17 लाख 65 हजार 120 रुपये को अंतर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिनके खातों से संपत्ति कुर्क की गई उनके ऊपर जिले के कई थानों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।