पीएम मोदी ने चार जातियों का जिक्र किया:मंत्री अनिल राजभर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवाऐंजन मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को जिला सहकारी बैंक में भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प अभियान सुझाव पत्र पेटिका में समाज के अधिवक्ताओं, अध्यापकों, सहकारी समिति सदस्यों, आदि लोगों के विचार संकलित किया। पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अंदर चार जातियों का जिक्र किया है। जिसमें किसान, नौजवान, गरीब और महिला है। और इन चारों जातियों को आधार बनाकर देश का विकास कर रहे है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश के विकास की वृहद परिकल्पना 2014 में रखी थी जो आज अपनी योजनाओं के माध्यम से सारी परिकल्पना चरितार्थ हो रही है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के नाम पर मोदी सरकार और देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार जहां-जहां है वहां लगातार सर्वांगीण विकास के साथ काम कर रही है। जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की ओर लोग आकर्षित हैं। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट किया तब 37.5 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को मिला और यह गर्व की बात है कि कूल प्रस्ताव का 26% प्रस्ताव कृषि पर आधारित है। यह निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए गेम चेंजर की तरह का फैसला हमारे निवेशको ने किया है ,आज हम 37.5 लाख करोड़ को धरातल पर उतरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10:30 लाख करोड़ को हम जल्द ही धरातल पर उतरने जा रहे हैं तो हम 30 लाख लोगों के बेरोजगारी की समस्या का समाधान भी करने जा रहे हैं। पिछले 6 वर्षों में 8 लाख से ज्यादा हमारी सरकार ने सरकारी नौकरी दिया, हमने 14 लाख से ज्यादा युवाओं को समायोजित करके युवाओं को बड़ा अवसर दिया है। आज हमारा युवा उत्तर प्रदेश से पलायन नहीं कर रहा है बल्कि बाहर जाने वालों का प्लान रुका है। युवा उत्साहित है, एक जिला एक उत्पाद योजना से मध्यम और लघु उद्योग प्रोत्साहित हो रहा है विकास अपने लक्ष्य की ओर सरकार के प्रयास से तेज गति से आगे बढ़ रही है ।आज निवेशकों की दृष्टि में उत्तर प्रदेश देश में 12 वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है ।तो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने में सहायता मिली है ।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश के साथ-साथ उद्यम प्रदेश बन रहा है।
इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह, पारस नाथ राय,ओमप्रकाश राय, योगेंद्र सिंह , जिला मीडिया शशिकांत शर्मा , अविनाश सिंह रिशु, राजेश चौहान, रामलाल सिंह, पप्पू चौबे, आदि अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन अशोक पांडेय ने किया।