जिला जज ने डीएम-एसपी के साथ किया जेल का निरीक्षण

डीएम-एसपी संग जिला जेल पहुंचे जिला जज, किया निरीक्षण

गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार, जिलाधिकारी अर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा संयुक्त रुप से शुक्रवार को जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया। कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये। इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.