कांस्टेबल के पत्नी को दिया गया 75 लाख का चेक

गाजीपुर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मंगलवार को एसपी कार्यालय में स्व कांस्टेबल संदीप सिंह की पत्नी और बच्चों को 75 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। एसबीआई के रीजनल मैनेजर संजय चौधरी, चीफ मैनेजर गाजीपुर परिमल, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एसपी देहात बलवंत ने स्वर्गीय कांस्टेबल संदीप सिंह की पत्नी खुशबु सिंह को चेक सौंपा। इस दौरान उनके दो बच्चे मौजूद रहे। खुशबू सिंह ने बताया कि उनके पति की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी , आज एसबीआई द्वारा 75 लाख रुपए की सहायता राशि मिली है। वाराणसी से आए भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर ने बताया कि एसबीआई सैलरी अकाउंट होल्डर्स को अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिए रिस्क कवर करती है। मृतक सिपाही संदीप सिंह का सैलरी अकाउंट हमारे यहां था और सोनभद्र में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। आज बैंक द्वारा 75 लाख रुपए का चेक एसपी के द्वारा पीड़ित की पत्नी को सौंपा गया है। रीजनल मैनेजर ने बताया कि एसबीआई अपने अकाउंट होल्डर्स के लिए निःशुल्क रिस्क कवर की योजनाओं की सुविधा देती है, जिसके तहत आज चेक दिया गया है।  एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल संदीप सिंह का साल 2023 में सोनभद्र के रायपुर थाना अंतर्गत पिकेट ड्यूटी पर वाहन से धक्का लगने के बाद मौत हो गई थी। चूंकि इनका सैलरी अकाउंट एसबीआई में था और एसबीआई द्वारा रिस्क कवर योजना के तहत आज मृतक कांस्टेबल की पत्नी और बच्चों को 75 लाख का चेक दिया गया है, जिससे बच्चों और परिवार का भरण पोषण अच्छे से हो सकेगा।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.