अभिभावकों के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के संवर्धन हेतु माता-पिता एवं अभिभावक पालन पोषण की सकारात्मक शैली अपनायें …

गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी के रिपब्लिक हाल में रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस समारोह के आयोजन किया गया। जिसके क्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर अमरनाथ राय एवं राजकीय महिला पीजी कॉलेज के मनोवैज्ञानिक डॉ शिव कुमार के नेतृत्व में अभिभावकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु अभिभावकों को सकारात्मक मनोवैज्ञानिक दृष्टि से अवगत कराना था जिससे कि विद्यार्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य सहित मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का भी विकास हो सके। मनौवैज्ञानिक द्वय का कहना था कि पाज़िटिव पेरेंटिंग आत्म अनुशासन एवं समग्र रूप में विकास पर ध्यान केंद्रित करती है । बच्चों में आत्मविश्वास , आत्मानुशासन् एवं उत्सुकता जागृत करती है ; उन्हें ऐसा आत्मनिर्भर और जिम्मेदार व्यक्ति बनाती है जो दूसरों के साथ दया, सम्मान , कृतज्ञता , समानुभूति एवं करुणा भाव के आधार पर व्यवहार करता है ।

हमारा प्रयास पुस्तकीय शिक्षा के अतिरिक्त बच्चों में जीवन के लिए आवश्यक सद्गुणों के विकास पर ध्यान देता है । पॉजिटिव पैरेंटिंग इस बात पर बल देता है कि क्या करना है  न की क्या नहीं करना है । इसका अभ्यास बचपन से ही शुरू किया जाना चाहिए।अभिभावकों एवं अध्यापकों को स्वयं में ऐसे बदलाव करने होंगे कि बच्चे उनके व्यवहार का अनुकरण  करके बच्चे ज़िम्मेदार मानव और नागरिक बन पायें । बच्चों में जीवन की चुनौतियों का सामना करने का आत्मबल आने पर डिप्रेशन से बचा जा सकता है। अभिभावकों द्वारा बच्चों मैं आक्रामकता, ज़िद्दीपन, अच्छे भोजन करना, शर्मिलापन, सोशल मीडिया का दुरुपयोग, बिना उद्देश्य घूमने आदि समस्याओं का उल्लेख किया गया ।  इन समस्याओं  का समाधान करने हेतु मनोवैज्ञानिकद्वय प्रोफेसर अमरनाथ राय एवं डॉ शिव कुमार द्वारा व्यवहारिक उपाय भी सुझाये गये । इस सभागार में अभिभावकों सहित समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया तथा पेरेंटिंग जागरूकता  कार्यशाला के  इस आयोजन की सराहना किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य विभा राय ने आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.