23 अप्रैल को होगा नौ दिवसीय रूद्रमहायज्ञ का भण्डारा

गाजीपुर। जगत कल्याणार्थ नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन मां गंगा के तट पर स्थित बुढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर किया जा रहा है। जिसके आयोजक भोला बाबा ने इस आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक तीन वर्ष में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाता है जिसमें जगत कल्याणार्थ एवं समाज को निरोग व आपदा विपदा से दूर रखने के लिए इस रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन 14 अप्रैल से कलश यात्रा से प्रारम्भ होकर 23 अप्रैल को महायज्ञ का समापन होगा और विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। यजमान के रूप में बैठे दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि यह नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ 15 जोड़े यजमान नौ दिनो तक रूद्रमहायज्ञ में अपनी अपनी मनोकामना के साथ जगत व अपने भाई बन्धुओ के कल्याणार्थ यज्ञआहुति दे रहे है। बुढेनाथ महादेव मंदिर विगत 4 सौ वर्षो से स्वंयभू महादेव मां गंगा तट स्थापित है और समय समय पर जगत कल्याण कीे कामना के इस तरह के आयोजन भोला बाबा के माध्यम से किया जाता है। जिसमें जनपद से आये श्रद्धालु इस रूद्र महायज्ञ का परिक्रमा कर पुण्य का लाभ उठाते है। इस नौ दिवसय यज्ञ से शुद्ध वातावरण व समाज को सभी बाधाओं से दूर करने की कामना किया जाता है। जिसमें हजारो श्रद्धालुओ के सहयोग से इस तरह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर चन्द्रमणि शुक्ला, विनोद तिवारी, अजय, भगत उपाध्याय, महेन्द्र आदि उपस्थित रहे।