इनामियां बदमाश गिरफ्तार

इनामियां बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर। सदर कोतवाली व एसटीएफ वाराणसी की पुलिस टीम ने पचास हजार रुपये के इनामियां अपराधी को मुम्बई में गिरफ्तार कर लिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान व वाँछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे उपनिरीक्षक अभिराज सरोज द्वारा पुरस्कार घोषित अपराधी को एसटीएफ के सहयोग से मुम्बई के आशा कम्पाउन्ड आर के स्टूडियों वाजुला हुण्डई शोरुम चेम्बुर से 19 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार कर लिया। उसे सदर कोतवाली जनपद गाजीपुर में दर्ज दुराचार से सम्बन्धित (मुकदमा सं. 2937/2017 धारा 366/376/ 323/506/120बी भादवि) में गिरफ्तार किया गया‌। गिरफ्तार अभियुक्त सद्दाम पुत्र हबीबुल्लाह निवासी चकफऱीद थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर का निवासी है।
पुलिस टीम ने उसे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कुर्ला मुम्बई पेश किया और ट्रान्जिट रिमाण्ड प्राप्त कर गाज़ीपुर लाया गया है। उक्त अभियुक्त को पुलिस वर्ष 2017 से तलाश कर रही थी। उस पर पचास हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिराज सरोज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, मुख्य आरक्षी राजेन्द्र पाण्डेय व सलीमउद्दीन एसटीएफ वाराणसी शामिल रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.