
गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत तृतीय चरण के चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को जनपद से बरेली के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुक्रवार को रवाना किया गया। जवानों को रवाना करने से पहले पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों को ब्रीफ किया गया। उसके बाद उन्हें बसों में बैठाकर संबंधित जनपदों में रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत, क्षेत्राधिकारी सैदपुर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थें।
