यह चुनाव देश की दशा और दिशा को करेगा तय: पारसनाथ राय


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने शुक्रवार को सदर विधानसभा के करंडा मण्डल में गोसन्देपुर, जमुआंव, बड़सरा, दीनापुर, पुरैना, कटारिया आदि गांव में चौपाल व नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल सांसद और मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है यह चुनाव देश की दशा और दिशा को तय करेगा। यह चुनाव राम के साथ सरकार चलाने वालों को सत्ता में पुन: स्थापित करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव गुंडे और माफियाओं को जमींदोज करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मै भारतीय जनता पार्टी व देश का सच्चा सिपाही हूं और इस मिट्टी के लिए तथा यहां की जनता के लिए जो कुछ संभव होगा उसको रात दिन मेहनत करके पुरा करूंगा। जन चौपाल का संचालन नीतीश कुमार दुबे ने किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक राजकुमार सिंह गौतम, हरेन्द्र यादव,मयंक जायसवाल,मंडल अध्यक्ष उमेश दुबे, राणा सिंह, शशिकांत गिरी, विनोद राय, अमरेश गुप्ता, अवधेश दुबे, पंचदेव सिंह,हर्ष सिंह अंकेश कुमार सिंह , तुलसी बिंद सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।