योगासन के प्रतिभागियों को विशाल चौरसिया ने किया सम्मानित

योगासन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को विशाल चौरसिया ने किया सम्मानित

गाजीपुर। शनिवार को डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (DYSA) के तत्वाधान में सैदपुर तहसील के एम.एल. पब्लिक स्कूल में लड़कियों की योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता तीन कैटेगरी सब जूनियर, जूनियर और सीनियर में हुई। सब जूनियर कैटेगरी में कोमल, निशा, पायल, रागिनी, ईशा, खुशी जूनियर कैटेगरी में शिखा, काजल, मुस्कान और सीनियर कैटेगरी में गीता और सोनी ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चयनित हुई लड़कियां आगामी 27-29 जून को अमरोहा में होने वाले प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (DYSA) के जिलाध्यक्ष विशाल चौरसिया ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की योगासन खेल में सही दिनचर्या, संतुलित आहार और नियमित अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होगी। DYSA की सहसचिव शिवानी सिंह ने प्रतिभागियों को योगासन से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के टेक्निकल जज राजन वैदिक ने प्रतिभागियों को योगासन की सूक्ष्म जानकारियां और नियम की जानकारी दी। DYSA के सचिव दुर्गा दत्त चतुर्वेदी ने एम एल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक, कोच धर्मेन्द्र कुमार और आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.