गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 में बीए/बीएससी में आज से प्रवेश काउंसलिंग दूसरे दिन भी जारी रही। 10 जुलाई को बी ए में कुल 100 से अधिक छात्राओं ने तथा बीएससी में 60 से अधिक छात्राओं ने अपनी प्रवेश काउंसलिंग कराई। प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी के निर्देश पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार ने प्रवेश काउंसलिंग के पश्चात विषय आवंटन प्रपत्र प्रदान किया। विदित हो कि महाविद्यालय में स्नातक बी ए प्रथम सेमेस्टर में भाषा संकाय, ललित कला एवं मानविकी संकायों में प्रवेश दिया जा रहा है । प्रत्येक विद्यार्थी को तीन मेजर विषयों तथा एक माइनर विषय का अध्ययन करना है। यह विषय आवंटन कम से कम किन्हीं दो संकायों में से किया जाता है।

शिक्षार्थी किसी एक संकाय के दो विषयों में ही आगे तृतीय-चतुर्थ वर्ष में पढ़ सकते हैं। विषय आवंटन के पश्चात छात्राएं ऑनलाइन महाविद्यालय वेबसाइट के माध्यम से अपनी फीस जमा कर सकेंगी तथा फीस रसीद दिखाकर अपना लाइब्रेरी कार्ड, परिचय पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
कल दिनांक 11 जुलाई को मेरिट क्रमांक 321 से 400 तक की छात्राओं की बी ए में प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी जबकि बीएससी में सीट रिक्त रहने तक प्रवेश काउंसलिंग संपन्न जारी रहेंगी। बीएससी प्रवेश काउंसलिंग में डॉ दिवाकर मिश्रा द्वारा संपन्न किया गया जबकि बी ए प्रवेश काउंसलिंग में डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ निरंजन यादव, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ शिखा सिंह, डॉ शशिकला जायसवाल, पीयूष सिंह आदि उपस्थित रहे ।डॉ अमित यादव, डॉ शंभू शरण प्रसाद ने नव प्रवेशी छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर अनुशासन एवं प्रवेश समन्वय में सहयोग दिया।
