विधायक ने डीएम को सौंपा पत्रक, दिया अल्टीमेटम

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा के अस्तित्व से लेकर अब तक समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है।शायद यही कारण है कि इस विधानसभा के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन्हीं सब बातों को लेकर जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव जहां पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया था। वही आज गुरुवार को जंगीपुर लावा सुभाकरपुर के जर्जर सड़क मार्ग  को लेकर जिला अधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा और उन्हें 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है कि यदि इस पर शासन और प्रशासन के द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया तो फिर समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

गाजीपुर मऊ NH 29 मार्ग जंगीपुर लावा से सुभाकरपुर (आरीपुर) होते हुए रायपुर मार्ग की दूरी लगभग 11 किलोमीटर है जो काफी दिनों से जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गई है। जर्जर सड़क होने की वजह से उस क्षेत्र के लोगों का आवागमन बाधित हो चुका है। उस मार्ग से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, वृद्ध जन, किसान और जंगीपुर बाजार में आने जाने वाले लोग अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं, जिसको लेकर क्षेत्र की जनता में बहुत बड़ा आक्रोश दिखाई दे रहा है। विधायक वीरेंद्र ने कहा कि पूर्व में भी मैंने पत्रक दिया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जनहित में सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य कराया जाना अति आवश्यक है।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.