साईं कृपा समिति ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, किया वृक्षारोपण

गाजीपुर। साईं कृपा CLF समिति के तत्वधान वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वेरोनिका नाथ और कुसुम तिवारी के नेतृत्व मे चलाया गया। इस दौरान समूह के सदस्यो ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए लगभग 150 वृक्षों का वृक्षारोपण पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुसुम तिवारी ने बताया कि वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।

वेरोनिका नाथ ने कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
